ऋषिनगर निवासी हिमांशु गुवाहटी में आयोजित होने वाले साउथ एशियन गेम्स में भाग लेंगे। वे मंगलवार को टीम सदस्यों के साथ दिल्ली से गुवाहटी के लिए रवाना हो गए। रेलवे में कार्यरत हिमांशु के पिता एएसआई कस्तुरी लाल कैथल पुलिस में तैनात है। पुलिस में एएसआई कस्तुरी लाल के होनहार पुत्र हिमांशु शर्मा ने बेल्जियम में आयोजित वर्ड रेलवे कंपीटीशन में इंडियन रेलवे की तरफ से हिस्सा लेते हुए बेहतरीन प्रदर्शन किया था।
हिमांशु हाल में भारतीय रेलवे में दयाबस्ती दिल्ली तैनात हुए हैं। उसने आईजी स्कूल कैथल से बारहवीं की परीक्षा तथा आरकेएसडी कालेज कैथल से बीए की परीक्षा उत्तीर्ण की है। जूनियर व सीनियर स्तर की राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में वह काफी पदक जीत चुका है। इन उपलब्धियों के आधार पर उसका चयन गुवाहटी में 12वीं साउथ एशियन गेम के लिए हुआ। जिसके लिए हिमांशु ने 30 जनवरी से 8 फरवरी तक आईजी स्टेडियम दिल्ली में कैंप हिस्सा लिया।
परिजनों ने बताया कि उन्हें हिमांशु शर्मा पर गर्व है, तथा उन्हें पूर्ण उम्मीद है कि 12वें साउथ एशियन गेम की बास्केटबाल टीम प्रथम स्थान हासिल कर सोने का तगमा जीत कर लौटेगी। हिमांशु शर्मा ने 66वीं सीनियर नेशनल बास्केटबाल प्रतियोगिता दौरान माह जनवरी 2016 में मैसूर में रेलवे की तरफ से खेलते हुए बेहतरी प्रदर्शन किया तथा 12 जनवरी को उसे 3 स्टार ऑफ डे घोषित किया गया। पुलिस प्रवक्ता रोशन लाल खटकड़ ने कहा कि पुलिस विभाग में भी इस सूचना से हर्ष की लहर दौड़ गई है। सभी कस्तुरी लाल को बधाई दे रहे हैं।