फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानदारों ने डीसी को ज्ञापन सौंपा

Tue, 09 Feb 2016 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
फसलों में डाले जाने वाले कीटनाशक व उर्वरक विक्रेताओं के लिए शैक्षणिक योग्यता निर्धारित करने के विरोध में दुकानदारों ने मंगलवार को हड़ताल की। अपनी दुकानें बंद करके दुकानदारों ने डीसी को ज्ञापन सौंप कर जारी किए गए आदेशों को वापिस लेने की मांग की। हालांकि दोपहर के समय ही अधिकतर दुकानें खुल भी गई थीं।
विज्ञापन


पेस्टीसाईडस डीलर एसोसिएशन के प्रधान जयकिशन शर्मा, पूर्व प्रधान महेंद्र कैलरम, सुधीर मिड्डा, प्रमोद बंसल, एमपी गुप्ता, सुरजीत मलिक, शिवचरण बंसल, महावीर सैनी मांगेराम कैलरम व रोशन मित्तल सहित अन्य ने कहा कि सरकार द्वारा कीटनाशक एवं उर्वरक बेचने के लिए कम से कम बीएससी की डिग्री की योग्यता निर्धारित की है। जो दुकानदार यह डिग्री धारक नहीं हैं, उन्हें इन निर्देशों के जारी होने के दो साल के अंदर अंदर यह डिग्री हासिल करने के निर्देश दिए हैं। अंधिकांश व्यवसायी आयु, स्थान व अन्य परिस्थितियों के कारण अब पढ़ाई नहीं कर सकते। आर्थिक दृष्टि से योग्य पात्र व्यक्ति को रख पाना संभव नहीं होगा।

व्यापार का दायरा सीमित होने शैक्षणिक योग्यता धारकों की संख्या कम होने सरकार की इस नीति से केवल हरियाणा में 150000 व्यवसायी बेरोजगार होने से 33 लाख परिवार प्रभावित होंगे। कर्मचारियों ने हवाला दिया कि मेडिकल के क्षेत्र जब शिक्षा की व्यवस्था लागू की गई थी तब पुराने व्यवसायियों को नियमित रखा गया था। पात्रता के स्थान पर कृषि विकास केंद्र या मंडी स्तर पर प्रशिक्षण की व्यवस्था लागू की जा सकती है। सरकार द्वारा पात्रता लागू करना आजिविका छीन कर जीने के अधिकार से वंचित करना होगा। डीलर व विक्रेताओं ने सरकार से मांग की उक्त समस्या पर ध्यान देकर व्यापार एवं किसानों के हितों में अपने निर्णय पर पुनर्विचार करे।
विज्ञापन


नई लाइसेंस प्रणाली के विरोध में उतरे कलायत के कीटनाशक विक्रेता
कलायत। कीटनाशक बिक्री के लिए बनाई गई नई लाइसेंसिंग नीति के विरोध में कलायत में पेस्टिसाइडज डीलर्स एसोसिएशन ने जम कर विरोध प्रदर्शन किया। कलायत के दवा विक्रेताओं ने पूरे दिन अपनी दुकानें पूरी तरह से बंद रखीं। अपनी मांगों को लेकर कीटनाशक एवं उर्वरक विक्रेताओं ने मांग पत्र देना चाहा पर एसडीएम व तहसीलदार के मौके पर न मिलने से कैथल यूनियन के साथ मिल कर ही ज्ञापन सौंपा। सुबह अनाज मंडी में रामप्रवेश बंसल की अध्यक्षता में कीटनाशक विक्रेताओं की बैठक शिव ट्रेडिंग कंपनी पर आयोजित की गई। रामप्रवेश बंसल ने कहा कि एक और तो सरकार देश में बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध करवाने के लिए स्टार्ट अप जैसी योजनाओं को मूर्त रूप दे रही है दूसरी और रोजगार पर लगे तथा पूरी तरह से पारंगत हो चुके लाखों लोगों को बेरोजगार बना रही है। इस मौके पर पाला राम, रामप्रवेश, पवन कुमार मित्तल, पवन कुमार गर्ग, विक्की, कृष्ण कुमार, कृष्ण कांसल, राजकुमार, सुरेंद्र, जगरूप मलिक, पवन गर्ग, राजेंद्र मौण, जयदीप राणा, कुलदीप, सुनील कुमार सहित अनेक विक्रेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें