फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: कलायत में मनाया बाबा काल भैरव जन्मोत्सव

Thu, 13 Nov 2025 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
बाबा काल भैरव की विशेष पूजा करती विहिप टीम। संवाद
विज्ञापन
कलायत। बाबा काल भैरव का जन्मोत्सव बड़े हर्ष और श्रद्धा के साथ मनाया गया। सुबह से ही श्रद्धालु दर्शन-पूजन के लिए मंदिर में पहुंचने लगे। सुबह भोर वेला में बाबा का दूध, दही और सिंदूर से स्नान करवाकर सुंदर वस्त्र पहनाए गए और विशेष शृंगार किया गया। पुजारी अनिरुद्ध गौतम ने बताया कि मार्गशीर्ष मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को काल भैरव जयंती मनाई जाती है। पूजा में विश्व हिंदू परिषद की प्रखंड टीम ने भी भाग लिया। टीम से निशीकांत शर्मा, बीरभान निर्मल, प्रखंड अध्यक्ष डॉ. प्रियव्रत गालब, पंडित विशाल शांडिल्य और पुजारी अनिरुद्ध गौतम सहित अन्य सदस्यों ने श्रद्धालुओं के साथ कपिल तीर्थ पर दीपदान किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें