कैथल। स्टार कबड्डी लीग में रात्रि करीब साढ़े नौ बजे तक चले फाइनल मुकाबले में हिमाचल की टीम ने उत्तर प्रदेश की टीम को पराजित कर दिया। इससे पूर्व हुए मुकाबलों में यूपी ने पश्चिम बंगाल से आई टीम को 40 के मुकाबले 33 अंकों से, मुंबई की टीम ने हरियाणा को 44 के मुकाबले 33 अंकों से, हिमाचल की टीम ने असम को 61 के मुकाबले 34 अंकों से, उत्तर प्रदेश की टीम ने मुंबई को 37 के मुकाबले 32 अंकों से और हिमाचल की टीम ने पंजाब को 49 के मुकाबले 34 अंकों से पराजित किया था।