फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्कल कबड्डी में गांव छौत व 100 मीटर दौड़ में मोहनजीत रहे प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। नेहरू युवा केंद्र कैथल ने ग्रामीण खेल क्लब गुहणा के सहयोग से ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता कराई। इसमें सर्कल कबड्डी प्रतियोगिता के 60 किलो भार वर्ग में छौत की टीम प्रथम स्थान पर रही और गुहणा ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में मोहनजीत सिंह प्रथम और अंकुश ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। लंबी कूद में रणधीर प्रथम, सोनू द्वितीय रहे। प्रतियोगिता में ब्लॉक की 12 टीमों ने भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व सरपंच कुलदीप सिंह चहल और मास्टर बलवीर सिंह फौजी रहे। अध्यक्षता युवा मंडल के जिलाध्यक्ष नरेश चहल ने की। इस मौके पर मास्टर रणधीर सिंह, डीपी प्रेम सिंह, राजेंद्र शर्मा, किशन प्रजापति, मीत सिंह, नीरज चहल, नेहरू युवा केंद्र से मनदीप सैनी, रमेश और ओमप्रकाश अरोड़ा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें