फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: जीवन कुंडू हत्याकांड में गिरफ्तारी न होने पर हाईवे पर किया जाम

Sat, 15 Aug 2026 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
राष्ट्रीय राजमार्ग पर जमा किसान। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत। हिसार के बहुचर्चित जीवन कुंडू हत्याकांड में आरोपियों की अब तक गिरफ्तारी न होने से नाराज किसानों और खाप प्रतिनिधियों ने शुक्रवार को प्रदर्शन कर जम्मू-कटरा एक्सप्रेसवे और हिसार-चंडीगढ़ हाईवे जाम कर दिया।
गांव खरक पांडवा के पास प्रदर्शनकारियों ने ट्रैक्टर-ट्रॉलियां और गाड़ियां सड़क के बीच खड़ी कर यातायात बाधित कर दिया। सुबह करीब 11 बजे शुरू हुए प्रदर्शन के कारण दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। प्रदर्शनकारियों ने दोपहर दो बजे तक टोल फ्री कराने का आह्वान भी किया।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर भारी पुलिस बल के साथ डीएसपी रोहतास सिंह और थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने किसानों को समझाकर रास्ता खुलवाने का प्रयास किया, लेकिन आक्रोशित प्रदर्शनकारी मांगों पर अड़े रहे।
खाप और किसान नेताओं ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि राजनीतिक दबाव से मामले में निष्पक्ष कार्रवाई नहीं की जा रही है।
पहले हमले में भी कार्रवाई न होने का आरोप : किसान नेताओं ने कहा कि करीब डेढ़ महीने पहले भी जीवन कुंडू पर जानलेवा हमला हुआ था। उनका आरोप है कि शिकायत देने के बावजूद पुलिस ने उस समय कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। हत्याकांड के आरोपियों की गिरफ्तारी न होने के विरोध में परिजनों ने अभी तक शव का अंतिम संस्कार नहीं किया है। तेरहवीं के दिन भी शव को सुरक्षित रखा गया।
किसान संगठनों और खाप प्रतिनिधियों ने कहा कि कुंडू खाप के फैसले के अनुसार ही आंदोलन की आगामी रूपरेखा तय की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक सभी आरोपी गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे नहीं भेजे जाते, आंदोलन जारी रहेगा।
आक्रोशित किसानों ने सरकार को कड़ा अल्टीमेटम देते हुए चेतावनी दी कि यदि समय रहते हत्याकांड के सभी आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो हांसी में मुख्यमंत्री के प्रस्तावित ध्वजारोहण कार्यक्रम का विरोध किया जाएगा। किसान नेताओं ने कहा कि जरूरत पड़ी तो मुख्यमंत्री का घेराव किया जाएगा और उन्हें ध्वजारोहण नहीं करने दिया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने सरकार से मांग की कि या तो मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का स्थान बदल दिया जाए या तत्काल आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए। किसान नेताओं ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं होने की स्थिति में उत्पन्न होने वाली किसी भी अप्रिय स्थिति या कानून-व्यवस्था संबंधी समस्या की जिम्मेदारी पुलिस और प्रशासन की होगी। ि

राष्ट्रीय राजमार्ग पर जमा किसान। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें