फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाई वोल्टेज बिजली तारों के चपेट में आने से करीब 20 वर्षीय युवक की मौत, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर की जनकपुरी कॉलोनी में हाई वोल्टेज बिजली तारों की चपेट में आने से करीब 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि उसे बचाने के लिए आया दूसरा युवक भी करंट लगने से घायल हो गया। हादसा इतना दर्दनाक था कि युवक के शरीर से लगते ही बिजली के तारों में चिंगारी उठने लगी और तार उसकी गर्दन में व कमर में फंस गई। मौत होने के बाद भी करीब आधे घंटे तक युवक का शव तार पर ही लटका रहा। आसपास के लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी और बिजली निगम को सप्लाई बंद करने के लिए सूचित किया।
विज्ञापन

मंगलवार को शाम करीब साढ़े चार बजे की है। एक युवक सुभाष नगर का का रहने वाला है, जबकि जिस युवक की मौत हुई वह गांव मुंदड़ी का रहने वाला है। सुभाष नगर निवासी करीब 25 वर्षीय युवक नाई का काम करता है। गांव मूंदड़ी निवासी करीब 20 वर्षीय युवक अमन तीन-चार दिन पहले ही उसके पास काम सीखने के लिए आया था। संजीव अपनी परिवार के साथ दुकान के ऊपर बने कमरे में रहने के लिए अमन के साथ सामान ऊपर ले जा रहा था। दुकान के अंदर से बनी सीढ़ियों से अमन कूलर का स्टेंड लेकर ऊपर कमरे में चला गया। उसे बाहर बालकनी में रखने के लिए जैसे ही बाहर का दरवाजा खोला तो हाइवोल्टेज तारों ने उसे स्टेंड समेत अपनी तरफ खींच लिया। संजीव भी उसके पीछे था। जैसे ही उसने अमन को बचाने का प्रयास किया तो उसे भी तेज करंट लगा और वह पीछे जा गिरा। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने लोगों के सहयोग से अमन को पोस्टमार्टम के लिए व संजीव को इलाज के लिए जिला नागरिक अस्पताल में भेज दिया।
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। जो युवक घायल हुआ है, उसे अस्पताल में इलाज के लिए भेज दिया है। नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
एसआई भीमसिंह, सिविल लाइन पुलिस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें