फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: आधी जगह ही बदले हाईवोल्टेज तार, सेक्टर 18 व 19 में अभी भी नहीं बदले

विज्ञापन
करनाल रोड पर प्लास्टिक की तार बदलते हुए कर्मचारी।
विज्ञापन
कैथल। जिलेभर में बिजली निगम की ओर से हाईवोल्टेज तारों को बदलने का काम जारी है, लेकिन सेक्टर 18 और 19 के ऊपर से अभी भी कई लाइनें लटक रही हैं, जो स्थानीय लोगों के लिए गंभीर खतरा बनी हुई हैं।
विज्ञापन

पिछले साल बिजली निगम ने कैथल में 306 साइटों का सर्वे किया था। सर्वे के दौरान यह पाया गया कि कई हाईवोल्टेज लाइनें आबादी वाले क्षेत्रों से होकर गुजर रही थीं। कुल 306 में से 122 लाइनें सार्वजनिक स्थानों के ऊपर थीं, जिन्हें निगम ने हटा दिया। वहीं 184 लाइनें निजी संपत्तियों पर थीं।
इन क्षेत्रों में पहले से ही घर बने हुए थे और घरों के ऊपर हाईवोल्टेज तार लटके हुए थे। बिजली निगम ने इन निजी संपत्तियों में लटकी लाइनों के समाधान के लिए प्लास्टिक की तार डालने का काम शुरू किया है।
विज्ञापन

निगम का कहना है कि यह काम अभी जारी है और जल्द पूरा होने की संभावना है। सेक्टर 18 और 19 के निवासी मनोज कुमार, संदीप कुमार और अशोक सिंह ने बताया कि अभी तक सेक्टरों से हाईवोल्टेज तारों को बदलने का कोई स्पष्ट प्लान नहीं बनाया गया है।
बच्चों और घरवालों के लिए यह गंभीर खतरा है। बारिश या तेज हवा में हादसों का डर हमेशा बना रहता है। कई बार बिजली निगम को लिखित में तार बदलने की शिकायत दे चुके हैं। बिजली निगम से मांग है कि जल्द से जल्द तारों को बदला जाए, ताकि हादसे होने से बच सके।

करनाल रोड पर प्लास्टिक की तार बदलते हुए कर्मचारी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें