फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: पूंडरी में ऊंचे रैंप बने ग्रामीणों के लिए परेशानी का कारण

Fri, 23 May 2025 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पूंडरी। पूंडरी से ढांड मुख्य सड़क से फरल गांव गुरुद्वारे के सामने व उससे अगले कट से गांव में प्रवेश के लिए बनाए गए रैंप अब ग्रामीणों के लिए परेशानी का सबब बन गए हैं। सड़क से काफी ऊंचाई पर बनाए गए ये रैंप न सिर्फ वाहन चालकों को दिक्कत में डाल रहे हैं, बल्कि इनसे दुर्घटनाओं की आशंका भी बढ़ गई है।

ग्रामीणों का कहना है कि हाल ही में सड़क चौड़ीकरण और मरम्मत के बाद सड़क की सतह ऊंची कर दी गई, लेकिन गांव में प्रवेश के लिए बनाए गए रैंप मानकों की अनुपयुक्त ऊंचाई पर बनाया गए। इसका नतीजा यह है कि दोपहिया वाहन, तिपहिया वाहन (ऑटो), यहां तक कि छोटे चार पहिया वाहन भी इन रैंपों पर चढ़ने-उतरने में संघर्ष करते हैं। सबसे अधिक दिक्कतें तो झोटा बुग्गी वाले किसानों व पशुपालकों को हो रही है।
विज्ञापन


रैंप पर मिट्टी होने से पशु फिसल कर गिर कर चोटिल भी हो रहे हैं। स्थानीय निवासियों तरसेम, गोलू, हिमांशू, भुपेंद्र, सोहन, बबलू, राजकुमार व जसविंद्र ने बताया कि हर दिन किसी न किसी का वाहन इन ऊंचे रैंपों पर फंस जाता है। कई बार लोग गिरकर घायल भी हो चुके हैं। बारिश के समय होती है जब सड़कें फिसलन भरी हो जाती हैं।

उन्होंने बताया कि बुजुर्ग और बच्चे जब पैदल इन रैंपों से गुजरते हैं तो उन्हें संतुलन बनाए रखना मुश्किल होता है। कई बार लोगों का सामान भी गिर जाता है। ग्रामीणों ने यह भी बताया कि उन्होंने कई बार पंचायत और संबंधित विभाग को इस समस्या की जानकारी दी, लेकिन ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन


ग्रामीणों की मांग है कि या तो इन रैंपों को सड़क की ऊंचाई के अनुसार दोबारा बनाया जाए या फिर रैंप के दोनों ओर धीरे-धीरे चढ़ने वाले स्लोप बनाए जाएं जिससे वाहन आसानी से गुजर सकें। लोक एवं निर्माण विभाग के एक्सईएन वरुण ने बताया कि जल्द ही इस समस्या का समाधान करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें