फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: देह व्यापार के मामले में दो आरोपी काबू

Fri, 23 May 2025 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। पुलिस ने देह व्यापार करवाने के मामले में महिला सहित दो आरोपी गिरफ्तार कर लिए हैं। डीएसपी मुख्यालय बीरभान ने जांच करते हुए मूंदड़ी निवासी आरोपी विकास को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 20 मई को महिला थाना प्रभारी एसआई वीना की टीम को सूचना मिली कि शुगर मिल के करनाल रोड पर एक मकान में राजौंद निवासी महिला ममता व उसका साथी मूंदड़ी निवासी विकास बाहर से औरतो को बुलाकर ग्राहकों से देह व्यापारब करवाकर रुपये वसूलते हैं। पुलिस टीम ने उक्त मकान पर दबिश दी तो वहां से चार महिलाएं मिली। जिन्होंने बताया कि ममता व विकास ने उन्हें देह व्यापार के लिए बुलाया हुआ है। जिस बारे थाना तितरम में मामला दर्ज किया गया। संवाद
विज्ञापन

n
महिला से छेडछाड़ के आरोप में मामला दर्ज

कैथल। ढांड थाने की पुलिस ने घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ करने के आरोप में एक आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। ढांड थाने के तहत आने वाले गांव की एक महिला ने आरोप लगाया है कि 19 मई को गांव बेगपुर का जसवीर सिंह उसके घर में घुस गया और उसके साथ छेड़छाड़ की। उसने विरोध किया तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी तथा मौके से भाग गया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद

n
काॅलेज गई युवती नहीं लौटी, विवाहिता लापता

कैथल। कलायत के एक कॉलेज में पढ़ने के लिए आई युवती लापता हो गई। टोहाना निवासी एक व्यक्ति ने अपनी शिकायत में बताया कि उसकी बेटी कलायत के एक कॉलेज में पढ़ने के लिए आती थी। 20 मई को उसकी बेटी घर से कॉलेज में जाने के लिए कहकर निकली पर वापस घर नहीं लौटी। उन्होंने उसकी आसपास काफी तलाश की लेकिन कोई पता नहीं चला। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दूसरे मामले में कलायत के ही एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि 20 मई को उसकी 28 वर्षीय पुत्रवधु बिना बताए कहीं बाहर चली गई। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें