फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से मौसम हुआ सुहावना, गर्मी से राहत

विज्ञापन
38-कैथल। वीरवार पार्क रोड पर तेज आंधी के बीच से गुजरते हुए लोग व लाइट जलाकर गुजरते हुए वाहन। - फोटो : Kaithal
विज्ञापन
वीरवार दोपहर को तेज आंधी के बाद हुई बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली। वहीं किसानों के चेहरे खिल गए। अब धान रोपाई के कार्य में तेजी आएगी। दोपहर एक बजे के करीब कई जगहों पर तेज आंधी के साथ बरसात शुरू हो गई। वहीं, मौसम में बदलाव के बाद अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार शुक्रवार को भी बरसात होने का अनुमान है।
विज्ञापन

हालांकि सुबह के समय धूप निकली हुई थी। उसके बाद दोपहर को आसमान में बादल छा गए। उसके बाद बरसात शुरू हो गई। सड़कों पर दोपहिया वाहन चालकों को परेशानी रही। वीरवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं, इससे पहले बुधवार को अधिकतम तापमान 41.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया था। गर्मी ने लोगों का जीना बेहाल कर दिया था, अब बारिश के बाद 38 डिग्री सेल्सियस तापमान आ जाने के बाद गर्मी से राहत मिली है। इस समय खेतों में धान की रोपाई का कार्य चल रहा है। कई दिनों से तापमान बढ़नेे के कारण रोपाई बाधित हो रहा था। लगाए गए पौधे भी सूखने लगे थे, लेकिन हल्की बरसात ने किसानों के चेहरे पर रौनक ला दी। बरसात होने से धान रोपाई के कार्य को फायदा होगा। कृषि विज्ञान केंद्र के मुख्य वैज्ञानिक डॉ. रमेश चंद्र वर्मा ने कहा कि बारिश से धान की रोपाई में तेजी आएगी। रोपाई की गई फसल को काफी लाभ मिलेगा। नरमा कपास की फसल के लिए भी बारिश फायदेमंद रहेगी। गर्मी बढ़नेे से सब्जियों की फसल को नुकसान हो रहा था, बरसात सब्जी की फसल के लिए भी फायदेमंद रहेगी। शुक्रवार और शनिवार को भी बरसात होने की संभावना है। किसान मौसम को ध्यान में रखकर ही फसलों की देखभाल करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें