फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से एक की मौत, छह नए मामले

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में कई दिन बाद कोरोना संक्रमित एक व्यक्ति की मौत हुई है। वहीं, छह नए मामले सामने आए हैं। डीसी प्रदीप दहिया ने बताया कि बुधवार को 10 कोरोना मरीज ठीक होने उपरांत डिस्चार्ज कर दिए गए हैं। होम आइसोलेशन में रहे 10 व्यक्तियों ने कोरोना को मात दी। अभी तक 11 हजार 144 कोरोना के मरीजों में से 10 हजार 733 मरीज ठीक हो चुके हैं। अब कोरोना के एक्टिव केस 72 रह गए हैं। अभी तक लिए गए 2 लाख 79 हजार 791 में से 2 लाख 68 हजार 206 की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। जिले का रिकवरी रेट 96.3 प्रतिशत हो गया है। पॉजिटिव रेट 3.98 प्रतिशत है तथा डेथ रेट 3 प्रतिशत है।
विज्ञापन

डीसी ने बताया कि बुधवार को अलग-अलग जगहों से कोरोना वायरस से संक्रमित 6 नए केस सामने आए हैं। बुधवार को जिला में कोरोना से एक चंदाना निवासी 65 वर्षीय महिला की मृत्यु हुई है।
जिले में 47 मरीज होम आइसोलेशन में है। इन लोगों से दूरभाष के माध्यम से संपर्क किया जाता है। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में होम आइसोलेशन में रह रहे व्यक्तियों को मेडिकल किट, आयुर्वेदिक दवाइयों की होम डिलीवरी की जा रही है। होम आइसोलेशन में रह रहे 9424 व्यक्तियों में से 9377 ठीक हो चुके हैं।
विज्ञापन

जिले में अभी तक 2 लाख 24 हजार 355 व्यक्तियों का टीकाकरण किया जा चुका है, जिनमें से 1 लाख 93 हजार 745 व्यक्तियों को पहली डोज तथा 30 हजार 610 व्यक्तियों को दूसरी डोज दी जा चुकी है, जिनमें 11 हजार 15 हेल्थ केयर वर्कर्स, 7 हजार 668 फ्रंट लाइन वर्कर्स, 18 से 45 वर्ष आयु वर्ग के 78 हजार 617 व्यक्ति तथा 45 वर्ष आयु वर्ग से ऊपर के 1 लाख 27 हजार 55 व्यक्ति शामिल हैं। बुधवार को कुल 2635 व्यक्तियों का टीकाकरण किया गया, जिनमें 13 हेल्थ केयर वर्कर, 22 फ्रंट लाईन वर्कर, 18 से 45 वर्ष आयु के 1880 व्यक्ति तथा 45 वर्ष से ऊपर के 720 व्यक्ति शामिल हैं। अब स्टॉक के तौर पर 19610 वैक्सीन उपलब्ध हैं, जिसमें से 15180 कोविशील्ड तथा 4430 कोवॉक्सीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें