कैथल। एएसटी व थाना ढ़ांड पुलिस गिरफ्त में कुख्यात नशा तस्कर
- फोटो : Kaithal
एंटी स्मगलिंग स्टाफ ने एक व्यक्ति को 9.250 ग्राम हेरोइन सहित एक व्यक्ति को काबू किया है। जिसके खिलाफ नशीले पदार्थों की तस्करी व ट्रांसफार्मर चोरी के कई मामले दर्ज हैं। उसके पास से हेरोइन के अलावा दो हजार रुपये नकदी, सैमसंग मोबाइल फोन तथा तस्करी में प्रयुक्त की जा रही क्वालिस गाड़ी बरामद की गई है।
पुलिस पीआरओ ने बताया कि 27 जुलाई को दोपहर बाद करीब साढ़े तीन बजे कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए पंचमुखी चौक ढांड पर मौजूद एंटी स्मगलिंग स्टाफ प्रभारी सबइंस्पेक्टर बलजीत सिंह, सहायक उपनिरीक्षक शुभकर्ण, एएसआई बलराज सिंह, हेडकांस्टेबल राजेश कुमार व एचसी राज सिंह की टीम एसपी विरेंद्र विज के निर्देशानुसार नशा तस्करों पर भी निरंतर पैनी नजर रखे हुए थी। पुलिस को सहयोगी सूत्रों से जानकारी मिली कि धेरडु निवासी कर्मबीर उर्फ छोटू काफी समय से हेरोइन बेचने का धंधा करता है, जिसने खेती की आड़ में नशे का धंधा करने के लिए अपने गांव की 2 एकड़ पंचायती जमीन ठेके पर ली हुई है। सूचना के अनुसार कर्मबीर अपनी क्वालिस गाड़ी में खेत से नशीले पदार्थ सहित आने वाला था। पुलिस द्वारा मुर्गी फार्म से थोड़ा आगे क्वालिस गाड़ी में आ रहे संदिग्ध कर्मबीर उर्फ छोटू को काबू कर लिया। मौके पर डीएसपी कृष्ण कुमार को बुलाकर निमयानुसार तलाशी ली। जिसमें उसके कब्जे से प्लास्टिक की डिब्बी के अंदर पारदर्शी पन्नी में 9.250 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। साथ ही एक मोबाइल फोन व 2 हजार रुपये नकदी व तस्करी में प्रयुक्त की जा रही क्वालिस गाड़ी जब्त कर कर ली गई। आरोपी को मौके पर पहुंचे थाना ढांड पुलिस के सबइंस्पेक्टर सुखबीर सिंह द्वारा एनडीपीएस एक्ट अंतर्गत गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में पता चला कि वर्ष 2011 दौरान थाना ढांड में 85 ग्राम चरस तस्करी करने के अतिरिक्त ढांड, पूंडरी, निसिंग व पिहोवा क्षेत्र से बिजली ट्रांसफार्मर क्वाइल चोरी के आरोप तहत वर्ष 2008 में करीब 10 अन्य मामले दर्ज किए जा चुके हैं।