फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य ठेका कर्मचारी यूनियन ने दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वास्थ्य ठेका कर्मचारी यूनियन संबद्ध सर्व कर्मचारी संघ व सहयोग सीटू हरियाणा ने अपनी सेवा सुरक्षा व अन्य मांगों को लेकर सिविल सर्जन कार्यालय पर धरना देने के बाद संबंधित अधिकारी के माध्यम से स्वास्थ्य मंत्री हरियाणा सरकार के नाम ज्ञापन सौंपा। इसकी अध्यक्षता जिला संयोजक नरेश कुमार व संचालन संदीप कुमार ने किया।
विज्ञापन

सर्व कर्मचारी संघ के जिला सचिव रामपाल शर्मा, केंद्रीय कमेटी सदस्य शिवचरण, वरिष्ठ उपप्रधान जसबीर सिंह व जिला प्रेस प्रवक्ता सतबीर गोयत ने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत सिक्योरिटी गार्ड को हटाकर होम गार्ड को लगाने के निर्णय को रद्द करवाने, सभी ठेका कर्मचारियों को बिना शर्त सेवा विस्तार व सेवा सुरक्षा देने, हटाए गए सभी कर्मचारियों को वापिस लेने, ठेका प्रथा पर रोक लगाते हुए सभी कर्मचारियों को विभाग के पे-रोल पर लेने व हर महीने की 7 तारीख तक सभी ठेका कर्मचारियों को वेतन देने की मांग को लेकर पूरे प्रदेश में धरना-प्रदर्शन करने के बाद ज्ञापन दिए जा रहे है।
सर्व कर्मचारी संघ के ब्लॉक प्रधान रामकुमार शर्मा, सचिव शिवदत्त व आशा वर्कर्स यूनियन की ब्लॉक सचिव कविता ने कहा कि सभी कच्चे कर्मचारियों और परियोजना कर्मियों को समान काम के लिए समान वेतन दिया जाए। उन्होंने कहा कि सरकार कोरोना को अवसर के रूप में प्रयोग करते हुए इस महामारी के समय अपनी जान जोखिम में डालकर दिन रात लोगों की सेवा करने वाले कोरोना योद्धाओं के साथ ही भेदभावपूर्ण रवैया अपनाए हुए हैं और यदि सरकार अपनी हठधर्मिता पर अड़ी रहती है तो सभी कर्मचारियों और परियोजना कर्मियों को लामबंद करते हुए आंदोलनों को तेज किया जाएगा।
विज्ञापन

टूरिज्म कर्मचारी संघ के राज्य प्रधान मित्रपाल राणा, रोडवेज वर्कर्स यूनियन के राज्य कमेटी सदस्य राजकुमार नेपेवाला, सुशील कुमार, राजपाल, रणधीर सिंह, संतोष देवी व सैकड़ों ठेका कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें