कोरोना रिलीफ फंड हेतू 21 हजार रुपये का सौंपा चैक फोटो संख्या-6 कैथल। विधायक लीलाराम को आर्यन इंटरनेशनल स्कूल के चेयरमैन प्रद्युमन सिंह आर्य ने 21 हजार का चैक करोना रिलीफ फंड के लिए दिया। विधायक लीलाराम ने कहा कि करोना महामारी के चलते जहां पूरा विश्व सदमे में है वही भारत के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आदेशानुसार पूरे भारत के अंदर लोक डाउन का लोग पालन कर रहे हैं। सही टाइम पर लिया गया लॉकडाउन के फैसले का परिणाम अभी तक अच्छा रहा। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी से लडऩे के लिए पूरा भारत देश एकजुट है यही वजह है कि प्रधानमंत्री का हर आदेश का पालन जनता कर रही है। आर्य समाज करनाल रोड ने विधायक लीलाराम को 21 हजार रुपये का कोरोना रिलीफ फंड हेतू सौंपा चैक कैथल। विधायक लीला राम को आर्य समाज करनाल रोड ने 21 हजार का चेक सौंपा। विधायक लीलाराम ने कहा कि कोरोना महामारी के चलते पूरे देश में लॉक डाउन चला हुआ है। उन्होंने कहा कि हम सब का कर्तव्य बनता है कि हम देश सेवा में एकजुट हो और आने वाले समय में सरकार के जो भी आदेशों का पालन करेंगे। इस मौके पर प्रीति पाल कालरा, हरि केश रवीश, नरेंद्र गुप्ता, देशराज जांगड़ा, मनीराम आर्य, रतनलाल, कृष्ण कुमार शास्त्री, सतवीर, प्रदुमन आर्य व रमेश गुप्ता एडवोकेट भी मौजूद रहे।