फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक उपभोक्ता के खाते से अज्ञात ने निकाले एक लाख 50 हजार रुपये, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव सीवन में एक व्यक्ति के खाते से अज्ञात आरोपी ने क्रेडिट कार्ड के जरिये एक लाख 50 हजार रुपये निकलवा लिए। मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

सीवन निवासी बहादुर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि अनजान व्यक्ति ने उनके क्रेडिट कार्ड से एक लाख पचास हजार रुपये निकाल लिए। यह घटना तो दिसंबर माह में हुई, लेकिन उन्हें इसकी जानकारी अब मिली जब क्रेडिट कार्ड का बिल अदा करने के लिए बैंक से उनके पास फोन आया। बहादुर सिंह ने बताया कि उनके पास किसी अज्ञात व्यक्ति ने फोन किया और उनसे उनके क्रेडिट कार्ड के बारे में पूछा। फोन करने वाले ने खुद को बैंक कर्मी बताया। उसके बाद उनके क्रेडिट कार्ड से पैसे कटने आरंभ हो गए। इसके बारे में उन्हें बाद में जानकारी मिली। सीवन एसएचओ शिवकुमार ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें