फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: तेज आंधी व बारिश से गिरे पेड़, रास्ते हुए बाधित, दिनभर गुल रही बिजली

Sun, 31 May 2026 03:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
30.ढांड 01 बरसात के कारण बाबा बिहारी दास चौक पर पानी से गुजरते वाहन।
विज्ञापन
ढांड। कस्बा और आसपास के गांवों में शनिवार को आई तेज आंधी और बारिश से लोगों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ा। तेज हवाओं के चलते कई स्थानों पर पेड़ सड़कों पर गिर गए, जिससे यातायात बाधित हो गया और लोगों को आवागमन में कठिनाई हुई।
विज्ञापन

दोपहर बाद शुरू हुई तेज आंधी के साथ हुई बारिश ने जहां मौसम में ठंडक घोल दी, वहीं दूसरी ओर नुकसान भी पहुंचाया। आंधी की रफ्तार इतनी तेज थी कि खेतों के बीच से गुजरने वाले कई बिजली के पोल और तार क्षतिग्रस्त हो गए। बिजली गुल रहने के कारण लोगों को पेयजल की समस्या का भी सामना करना पड़ा। अधिकांश क्षेत्रों में पानी की मोटरें नहीं चल सकीं, जिससे घरों में पानी की आपूर्ति प्रभावित रही। ग्रामीणों ने बताया कि लंबे समय तक बिजली नहीं आने से दैनिक कार्य भी प्रभावित हुए।
सड़कों पर पेड़ गिरने के कारण कई मार्गों पर आवाजाही बाधित रही। स्थानीय लोगों ने स्वयं प्रयास कर कुछ स्थानों पर पेड़ों को हटाया, जबकि संबंधित विभाग की टीमों ने भी रास्ते सुचारू करने के लिए काम शुरू किया। किसानों ने बताया कि तेज हवाओं और बारिश से सब्जी की फसलों को भी नुकसान पहुंचने की आशंका है।
विज्ञापन

मौसम खराब होने के कारण बाजारों में भी चहल-पहल कम रही और लोग घरों में रहने को मजबूर रहे। बिजली विभाग के कर्मचारियों ने क्षतिग्रस्त पोल और तारों की मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें