फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: तेज बारिश तो कहीं बूंदाबांदी से राहत

Sun, 20 Aug 2023 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। मौसम में शनिवार को एक बार फिर परिवर्तन हुआ है। सुबह से ही आसमान में बारिश की स्थिति बनी हुई है। कई जगहों पर तेज बारिश व बूंदाबांदी भी हुई है। मौसम में परिवर्तन के बाद लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। कई जगहों पर बारिश होने से किसानों के चेहरे भी खिल उठे है।
किसानों का कहना है यह बारिश धान की फसलों के लिए रामबाण है। पछेती धान की फसलों में फुटाव होगा। जो धान पानी की कमी के चलते सूखने के कगार पर थी, बारिश होने से वह दोबारा हरी हो गई। बारिश के बाद तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कृषि उपनिदेशक डॉ. कर्मचंद ने कहा कि आगामी दो दिनों तक बारिश होने की संभावना है। धान की फसलों के लिए बारिश लाभदायक है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें