फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: फिर बढ़ी गर्मी, 41 डिग्री पहुंचा पारा

विज्ञापन
करनाल रोड से होकर गुजरते वाहन। संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
कैथल। जिले में गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया है। रविवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया जबकि न्यूनतम तापमान भी 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रविवार सुबह से ही तेज धूप और उमस का असर देखने को मिला। दोपहर होते-होते गर्मी इतनी बढ़ गई कि बाजारों और सड़कों पर लोगों की आवाजाही कम हो गई।
विज्ञापन

सबसे अधिक परेशानी दिहाड़ी मजदूरों, रेहड़ी चालकों और खुले में काम करने वाले लोगों को उठानी पड़ रही है। शहर के मुख्य बाजारों में भी दोपहर के समय सामान्य दिनों की अपेक्षा कम भीड़ दिखाई दी।
चिकित्सकों का कहना है कि तेज गर्मी और उमस के कारण शरीर में पानी की कमी, थकान और चक्कर आने जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं। ऐसे में लोगों को पर्याप्त मात्रा में पानी पीने और धूप में निकलने से बचने की सलाह दी जा रही है। मौसम विशेषज्ञ रमेश चंद्र वर्मा ने बताया कि फिलहाल गर्मी और उमस से तुरंत राहत मिलने के आसार कम हैं। यदि बारिश नहीं हुई तो आने वाले दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है।
विज्ञापन

प्रशासन ने भी लोगों से दोपहर के समय अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलने और स्वास्थ्य संबंधी सावधानियां बरतने की अपील की है। लगातार बढ़ रही गर्मी के कारण लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है और लोग बारिश और ठंडी हवाओं का इंतजार कर रहे हैं जिससे उन्हें उमस भरी गर्मी से राहत मिल सके।

करनाल रोड से होकर गुजरते वाहन। संवाद- फोटो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें