फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: गर्मी ने लोगों का जीना किया मुहाल

Thu, 23 May 2024 04:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। पूरे प्रदेश में पिछले करीब पांच दिन से पड़ रही भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। पिछले तीन दिन से 44 डिग्री से अधिक अधिकतम तापमान रह रहा है। जबकि अब तक कैथल जिले में अधिकतम तापमान 45.9 डिग्री दर्ज किया जा चुका है। आसमान से बरसती आग और लू के थपेड़ों ने लोगों को परेशान किया है।

आलम ये है कि गर्मी पिछले काफी वर्षों का इस बार रिकार्ड तोड़ने की कगार पर है। मौसम विभाग के मुताबिक अभी अगले 15 दिन तक ऐसे ही भीषण गर्मी सताने वाली है। बुधवार को जिले का अधिकतम तापमान 44.1 सेल्सियस डिग्री दर्ज किया गया है। जबकि न्यूनतम तापमान 28.2 डिग्री दर्ज किया गया है। लगातार बढ़ रही गर्मी के कारण अब पशुचारे का भी संकट होने लगा है। ऐसे में पशुपालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन


पिछले एक सप्ताह से प्रचंड गर्मी का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। हीट वेव का अटैक और तेज हो गया है। बुधवार का दिन भी गर्म रहा और दिनभर हीट वेव ने शहरवासियों को झुलसयाया। गर्मी से आमजन और पशु-पक्षी भी झुलस रहे हैं। अभी पूरे महीने तक गर्मी का असर ऐसे ही बना रहेगा। गर्मी का प्रकोप इतना ज्यादा है कि शहरवासी बाहर निकलने से बच रहे हैं। मई माह का तीसरा सप्ताह तेजी से गर्म हो रहा और आगे भी राहत के आसार नहीं दिख रहे है।

अब लगातार हीट वेव बढ़ने से लोगों की परेशानी भी बढ़ने वाली है। इसलिए खासकर बच्चों और बुजुृर्गाें का खास ध्यान रखने की जरूरत है। बुधवार को अधिकतम तापमान 44.1 सेल्सियस डिग्री दर्ज किया गया है। जबकि न्यूनतम तापमान 28.2 डिग्री दर्ज किया गया है। अगले 15 दिन तक गर्मी ऐसे ही लोगों को रुलाएगी। - रमेश चंद्र वर्मा, मौसम समन्वयक, कृषि विज्ञान केंद्र, कैथल।
विज्ञापन


पशुओं को पिलाने के पानी का भी गंभीर संकट

राजौंद। गर्मी के साथ क्षेत्र में पशुओं को पिलाने के पानी का भी गंभीर संकट पैदा हो गया है। अधिकतर गांवों में तालाब ज्येष्ठ की गर्मी से पूर्व में ही सुख गए। ग्रामीण मदन, रघुवीर, धर्मपाल, बलजीत, रामचंद्र, गुलाब, सेवा, कृष्ण कुमार ने मांग करते हुए कहा कि विभाग उचित कदम उठाकर उनके गांवों में पशुओं के पीने हेतु बनाए गए तालाबों को नहरी पेयजल से भरवाएं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें