फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नियमित योग से स्वस्थ जीवन संभव : अमर

विज्ञापन
योग कक्षा के स्थापना दिवस पर हवन यज्ञ में आहुति देते हुए समिति के सदस्य। विज्ञ​प्ति
विज्ञापन
कैथल। पतंजलि योग समिति की ओर से हनुमान वाटिका में संचालित योग कक्षा के स्थापना दिवस पर हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। योग साधकों को पद्मासन, भुजंगासन, कंधरासन और वज्रासन सहित विभिन्न योगासन करवाए गए। साथ ही प्राणायाम का अभ्यास भी कराया गया। हवन यज्ञ में उपस्थित साधकों ने मंत्रोच्चारण के साथ आहुति डाली और सभी के स्वस्थ जीवन की कामना की। अंत में प्रसाद वितरित किया गया। कार्यक्रम में पतंजलि योग समिति की महिला राज्य प्रभारी अमर राविश मुख्य अतिथि रहीं। उन्होंने कहा कि नियमित योग करने से स्वस्थ जीवन संभव है।
विज्ञापन

आरकेएसडी कॉलेज कैथल के प्रो. डॉ. बिजेंद्र और उनकी पत्नी पिंकी मुख्य यज्ञमान रहे। हवन का आयोजन समिति की जिला प्रभारी शांति और उनके सहयोगी योग साधकों की ओर से किया गया। अमर राविश और मुख्य योग शिक्षक सूबे सिंह राविश ने कहा कि योग को नियमित दिनचर्या में शामिल करके व्यक्ति शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रह सकता है। उन्होंने कहा कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में व्यस्तता के कारण लोग विभिन्न प्रकार की शारीरिक और मानसिक परेशानियों से जूझ रहे हैं। नियमित योगाभ्यास से इन समस्याओं से बचाव किया जा सकता है और उपचार पर होने वाले खर्च को भी कम किया जा सकता है। कार्यक्रम में जिला युवा प्रभारी अनिल राणा, सुल्तान सिंह एडवोकेट, नरेश पंवार, डॉ. गोपाल और मदन लाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

योग कक्षा के स्थापना दिवस पर हवन यज्ञ में आहुति देते हुए समिति के सदस्य। विज्ञप्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें