गुहला-चीका। पीर बाबा चेतन शाह कमेटी गुहला, नेकी की दीवार चैरीटेबल ट्रस्ट, युवा शक्ति दल व कन्यादान महादान टीम चीका की ओर से वीरवार को पीर बाबा चेतन शाह दरगाह पर निशुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया।
कैंप में डॉ. किरण व डॉ. वर्णिक थरेजा ने 175 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की। कैंप की आयोजक संस्थाओं के अध्यक्ष सागर भारद्वाज, बलजीत भुक्कल, जगतार अगौंध, सुरजभान शर्मा व अशोक कुमार ने बताया कि आज के कैंप में आए लोगों के ब्लड प्रेशर, शुगर, बीपी की जांच की गई और उन्हें मुफ्त में दवाइयां उपलब्ध करवाई गई।
डॉ. किरण व डॉ. वर्णिक थरेजा ने आए हुए लोगों को बताया कि वर्तमान समय में होने वाली अधिकतर बीमारियां हमारे गलत खानपान व दिनचर्या के चलते होती है। कैंप में 175 लोगों का स्वास्थ्य जांचा। इस अवसर पर पूर्व सरपंच ओमपाल राणा, सुखपाल राणा, डॉ. सुशीला बेबी, जगदेव खरौदी, विजय धीमान, सीता राम, लीलू व अमरीक सिंह मौजूद रहे। संवाद