फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुफ्त इलाज चाहिए तो जल्द बनाएं कार्ड

Tue, 11 Mar 2014 12:24 AM IST
कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
अतिरिक्त उपायुक्त कार्यालय के माध्यम से संचालित राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत कार्ड बनाए जाने का कार्य पिछले महीने की आठ तारीख से शुरू हो चुका है। तीन ब्लॉकों में कार्ड बनाए जाने के लिए पहले चरण का कार्य पूरा कर लिया गया है। यदि किसी ने कार्ड नहीं बनवाया है तो वह संबंधित विभाग के अधिकारियों से जानकारी लेकर कार्ड बनवा सकता है। पिछले साल लगभग 20 हजार से अधिक लोग कार्ड न बनने के कारण योजना का लाभ उठाने से वंचित रह गए थे।
विज्ञापन


सरकार द्वारा शुरू की गई राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना में बीपीएल परिवारों के सदस्यों का 30 हजार रुपये तक का इलाज मुफ्त होता है। इसके तहत जिले भर में दर्जन भर से अधिक अस्पताल पैनल पर हैं जहां लोग यह कार्ड दिखाकर अपना इलाज करवा सकते हैं। अमूमन सामान्य जांच अथवा सामान्य ऑपरेशन आदि पर 30 हजार रुपये से कम का ही खर्च आता है जिस कारण यह योजना लोगों के लिए काफी महत्वपूर्ण है।

अब तक सोलह हजार कार्ड
पिछले वर्ष काफी प्रचार-प्रसार के बावजूद जिले भर में लगभग 20 हजार से ज्यादा परिवारों के कार्ड ही नहीं बन पाए थे जिस कारण उनके सदस्यों को इसका लाभ नहीं मिल पाया था। अब इस योजना के तहत कार्ड बनाए जाने का कार्य शुरू किया जा चुका है। इस बार लगभग 60 हजार से अधिक कार्ड बनाए जाने हैं। कार्ड बनाने का काम फरवरी से शुरू हुआ था जिसमें अभी तक कलायत, राजौंद एवं सीवन में लगभग 16 हजार से ज्यादा लोगों के कार्ड बन चुके हैं।
विज्ञापन


साठ हजार का लक्ष्य
कार्ड बनाने का काम करने वाली कंपनी के अधिकारी ने बताया कि कार्ड बनाने की प्रक्रिया 30 अप्रैल तक चलेगी। जिले में इस बार 60 हजार से अधिक कार्ड बनेंगे। कलायत, सीवन, राजौंद ब्लॉकों में प्रथम चरण में 16 हजार के लगभग कार्ड बन चुके हैं। यह प्रक्रिया जारी है। शहर में अभी कार्ड बनाने का काम शुरू नहीं हुआ है। शीघ्र ही इसे शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें