फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: स्वास्थ्य विभाग अब विदेश से आने वालों पर रखेगा नज

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। कोरोना महामारी को लेकर स्वास्थ्य विभाग अब विदेश से जिले में आने वाले लोगों पर रखेगा नजर रखेगा। सरकार ने विभाग को चार देशों से आने वाले लोगों की जानकारी जुटाने के लिए आदेश दिए हैं। इसमें चीन, हांगकांग, ब्राजील व जापान से आने वाले लोगों पर विशेष नजर रखी जाएगी। इन देशों से आने वाले युवाओं को लेकर जानकारी ली जा रही है। वहीं, जिला नागरिक अस्पताल में आज से कोरोना वैक्सीन के काउंटर बनाएं जाएंगे।
विज्ञापन

जिले से इन चार देशों में रह रहा यदि कोई व्यक्ति देश लौटता है तो उसकी पहले दिल्ली में जांच की जाएगी, इसमें कोराना का सैंपल लिया जाएगा। यदि कोई पॅाजिटिव मिलता है तो उसे तुरंज ही आइसोलेट किया जाएगा। इसको लेकर संबंधित जिले के अधिकारियों को सूचित किया जाएगा। अभी इस तरह का कोई केस सामने नहीं आया है। बावजूद इसके स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी है। जिला नागरिक अस्पताल में भी फ्लू कार्नर ओपीडी को शुरू किया है।
बढ़ाया गया है कोरोना का सैंपल का कार्य
कोरोना महामारी की आहट को देखते हुए अब कोरोना के सैंपल का कार्य भी बढ़ाया है। अब विभाग की ओर से प्रतिदिन 100 से अधिक सैंपल लिए जा रहे हैं। अब तक जिले में 15 हजार से अधिक कोरोना के मामले सामने आ चुके हैं। जबकि 377 लोग कोरोना महामारी में अपनी जान गंवा चुके हैं।
विज्ञापन

कोरोना से बचाव को लेकर यह है संसाधन
स्वास्थ्य विभाग के पास कोरोना महामारी के बचाव को लेकर कुल 1410 बेड हैं। इनमें 212 ऑक्सीजन बेड हैं और 61 नॉन ऑक्सीजन बेड, 54 आइसीयू बेड, 55 वेंटिलेटर, सात ट्रांसपोर्ट वेंटिलेटर, 88 कंस्ट्रेटर उपलब्ध हैं।
सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि कोरोना महामारी से बचाव के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई है। मंगलवार को मॉक ड्रिल होनी है। अब अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड भी बनाया दिया गया है। चिकित्सकों व कर्मचारियों को मास्क लगाकर कार्य करने के आदेश भी जारी कर दिए हैं। अब जिले से विदेश में रह रहे लोगों की जानकारी जुटाना भी शुरू दी गई है। अभी चार देशों में शामिल चीन, जापान, हांगकांग और ब्राजील गए लोगों की जानकारी प्राप्त की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें