फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: गन्ने के दामों में बढ़ोतरी की मांग को लेकर किसानों ने करनाल रोड पर एक घंटे तक लगाया जाम

विज्ञापन
12-कैथल। चीनी मिल के बाहर करनाल रोड पर जाम लगाकर बैठे किसान। - फोटो : Kaithal
विज्ञापन
कैथल। शुगर मिल के मुख्य गेट करनाल रोड पर भाकियू टिकैत ग्रुप ने गन्ने के दामों में बढ़ोतरी को लेकर रविवार को एक घंटे तक जाम लगाया। सैकड़ों की संख्या में किसानों ने दोपहर 12 से एक बजे तक करनाल रोड पर जाम लगाया व सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। जाम की सूचना मिलते ही काफी संख्या में पुलिस बल पहुंचा। जाम लगते ही सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। पुलिस ने वाहन चालकों का रास्ता बदलवाया।
विज्ञापन

एक बजे एमडी शुगर मिल ब्रह्मप्रकाश मौके पर पहुंचे और किसानों को समझाकर जाम खुलवा दिया। किसानों ने मांगों का ज्ञापन एमडी का सौंपा। प्रबंधक के आश्वासन के बाद किसानों ने जाम खोल दिया। जाम के कारण पुलिस ने इस रूट को डायवर्ट किया। पुलिस ने करनाल की ओर से कैथल आने वाले वाहन चालकों को ग्योंग से निकाला व करनाल की ओर जाने वाले वाहनों को भी ग्योंग के रास्ते से रवाना किया।
प्रदर्शन की अध्यक्षता भाकियू टिकैत ग्रुप के कोषाध्यक्ष सतपाल दिल्लोवाली ने की। दिल्लोवाली ने कहा कि सरकार किसानों पर टैक्स लगा रही है। जो बिल्कुल गलत है। उन्होंने कहा कि गन्ने के रेट में बढ़ोतरी कर 450 रुपये प्रति क्विंटल किया जाए। इस समय प्रदेश में गन्ने का दाम 360 रुपये प्रति क्विंटल है। हाल ही में सरकार ने जो फसलों पर ग्रामीण विकास शुल्क लगाया है इसे हटाया जाए, नए एमएलसी बनाए जाए और खातों में खाद की बढ़ोतरी की जाए, बरसात में खराब हुई धान की फसलों की जमीन में गेहूं की बिजाई नहीं हुई, इसका मुआवजा दिया जाए।
विज्ञापन

उन्होंने चेतावनी दी कि जल्द ही मांगे पूरी नहीं हुई तो चार जनवरी को संगठन की बैठक कर कोई बड़ा फैसला लिया जाएगा। 26 जनवरी को जींद में होने वाली राज्य स्तरीय महापंचायत में हिस्सा लेंगे। इस अवसर पर जिला प्रधान गुरनाम सहारण, पूर्व जिला अध्यक्ष महेंद्र सहारण, जिला महासचिव प्रदीप कुराड़, ब्लॉक अध्यक्ष सुरेंद्र, प्रीतम खेड़ी लांबा, संगठन सचिव बैनीसिंह राणा व कृष्ण शिमला मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें