फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: स्वास्थ्य विभाग की टीम ने किया भ्रूण जांच गिरोह का भंडाफोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। कैथल और कुरुक्षेत्र के स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने शनिवार को मानस गांव से अवैध रूप से भ्रूण जांच करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में आरोपी ऋषिपाल निवासी गांव कैलरम को अल्ट्रासाउंड मशीन और 30 हजार रुपये नकदी के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने योजना बनाकर एक गर्भवती महिला को नकली ग्राहक बनाकर भेजा, जिसके बाद आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया।
विज्ञापन

पुलिस को काफी समय से सूचना मिल रही थी कि आरोपी ऋषिपाल गांवों में गर्भवती महिलाओं के भ्रूण की जांच कर रहा है। इसके लिए वह अलग-अलग जगहों पर अल्ट्रासाउंड मशीन लगाकर चोरी-छिपे भ्रूण जांच का अवैध धंधा चला रहा था। आरोपी भ्रूण जांच के बदले महिलाओं से 30 से 40 हजार रुपये लेता था। आरोपी का नेटवर्क कैथल व आसपास के इलाकों में फैला हुआ था। गिरोह में अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है
महिला को बोगस ग्राहक बनाकर भेजा
इस सूचना पर संयुक्त टीम ने गंभीरता से काम किया और योजना बनाई। आरोपी के पास एक गर्भवती महिला को बोगस ग्राहक बनाकर भेजा गया, जिसने आरोपी से भ्रूण जांच के बारे में बात की। जैसे ही आरोपी ने महिला का अल्ट्रासाउंड करने के बाद भ्रूणके बारे में जानकारी देने की कोशिश की, टीम ने तुरंत मौके पर दबिश दी और आरोपी को रंगे हाथों पकड़ लिया।
विज्ञापन

चंद्रा सुनार के घर पर लगी थी मशीन
पुलिस जांच में पता चला कि आरोपी ने गांव मानस में चंद्र सुनार के घर पर मशीन लगाई हुई थी। आरोपी वहां महिलाओं को बुलाकर भ्रूण जांच करता था। इस पूरी कार्रवाई में कुरुक्षेत्र से डॉ. गौरव बंसल व डॉ. ऋषि तथा कैथल से डॉ. गौरव पूनिया व डॉ. ललित कुमार मौजूद रहे। पुलिस टीम ने घर से अल्ट्रासाउंड मशीन व 30 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं।
आरोपी पहले भी हो चुका है गिरफ्तार
जानकारी के अनुसार, आरोपी ऋषिपाल वर्ष 2016 में भी इसी तरह के मामले में गिरफ्तार हो चुका है। उस समय उसके खिलाफ कलायत थाने में मुकदमा नंबर 195 दर्ज था। इसके बावजूद आरोपी ने फिर से अवैध भ्रूण जांच का धंधा शुरू कर दिया और महिलाओं का शोषण कर मोटी रकम वसूलने लगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें