कैथल। मलेरिया व डेंगू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीमें लगातार लोगों को जागरूक कर रही हैं। जागरूकता कार्यक्रम के तहत जहां लोगों को जागरूक किया जा रही है। वहीं, लार्वा मिलने पर नोटिस भी दिया जा रही है।
इसी कड़ी में सोमवार को भी विभाग ने टीमों ने 9260 घरों में पहुंच सर्वे किया। इस दौरान लार्वा मिलने पर 15 लोगों को नोटिस दिया गया। विदित रहे कि विभाग ने इस प्रक्रिया के तहत पूरे जिले में 244 टीमों का गठन किया है। इस प्रक्रिया के तहत विभाग अब तक पूरे जिले में लार्वा मिलने पर 603 लोगों को भी नोटिस दे चुका है। इसके साथ ही जिले में अब तक डेंगू व मलेरिया की जांच को लेकर दो लाख 61 हजार 843 घरों का सर्वे भी कर लिया है। इसमें से 44 हजार 970 लोगों के बुखार के सैंपल भी लिए गए हैं। जिले में भी मलेरिया व डेंगू व केस पॉजिटिव नहीं मिला है।
जिला नोडल अधिकारी व डिप्टी सिविल सर्जन डाॅ. नीरज मंगला ने कहा कि सरकारी अस्पतालों में डेंगू की जांच निशुल्क है। निजी अस्पतालों में जांच के लिए 600 रुपये का दाम तय किया है। आमजन से अपील है कि पानी को बिल्कुल भी एकत्रित न होने दें। संवादस्वास्थ्य विभाग ने किया 9260 घरों का सर्वे, लार्वा मिलने पर 15 को नोटिस