फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: स्वास्थ्य विभाग को मिले चार दंत चिकित्सक

Wed, 22 Mar 2023 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। स्वास्थ्य विभाग में चिकित्सकों की कमी के कारण पिछले लंबे से परेशानी झेल रहे मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। स्वास्थ्य विभाग को कुल चार नए दंत चिकित्सक मिले हैं। यह दंत चिकित्सक जिले में चार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात होंगे। इन दंत चिकित्सकों ने अपनी नियुक्ति भी ले ली है। यह दंत चिकित्सक जाखौली, गुहला, ढांड व पुराना अस्पताल के स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत होंंगे। गौरतलब है कि वर्तमान में समय में कई स्वास्थ्य केंद्रों में विशेषज्ञ चिकित्सक न होने के कारण मरीजों को काफी अधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। अब चिकित्सक मिलने से यहां पर दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार होगा।
विज्ञापन

इन्हें मिली है यहां नियुक्ति-
दंत चिकित्सकों को प्राथमिक और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत किया गया है। इसमें रूहानी ठाकुर को जाखौली के प्राथमिक चिकित्सा केंद्र, अजय प्रताप को पुराना अस्पताल परिसर में स्थित शहरी स्वास्थ्य केंद्र, गौरव को ढांड के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और मनप्रीत कौर को गुहला के उपमंडल स्तर के अस्पताल में नियुक्ति दी गई है। इसके बाद यहां पर दांत से संबंधित बीमारियों के मरीज अपना इलाज करवा सकेंगे।
सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि जिले में कुल चार दंत रोग विशेषज्ञ चिकित्सक मिले हैं। इन सभी चिकित्सकों ने अनी ड्यूटी भी ज्वाइन कर ली है। अब यह जल्द ही अस्पतालों में पहुंचने वाले मरीजों के लिए कार्य करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें