फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: मेडिकल वैन से की स्वास्थ्य की जांच

विज्ञापन
विधायक आदित्य सुरजेवाला ने वार्ड 31 में शुरू किया चलता फिरता हॉस्पिटल की शुरूआत26kht_16
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। जनता की सेवा को प्राथमिकता लेते हुए विधायक आदित्य सुरजेवाला ने वार्ड 31 में स्वास्थ्य से जुड़ी पहल की शुरुआत की। चलता फिरता हॉस्पिटल मोबाइल मेडिकल वैन के जरिये सैकड़ों वार्डवासियों का निःशुल्क स्वास्थ्य चेकअप किया गया व दवाइयां मुफ्त में वितरित की गईं। इस मेडिकल वैन में अनुभवी डॉक्टर, नर्स और पैरामेडिकल स्टाफ उपलब्ध हैं। यह आदित्य चलता फिरता हॉस्पिटल कैथल हल्के के हर गांव व वार्ड में जा रही है, जहां सामान्य चेकअप के अलावा ब्लड प्रेशर, शुगर टेस्ट, सामान्य दवाइयां और स्वास्थ्य परामर्श प्रदान किया जा रहा है। सुरजेवाला ने कहा कि स्वास्थ्य ही धन है। हलके के हर गांव व वार्ड तक यह स्वास्थ्य सेवा सुचारू तौर से चलती रहेगी। वार्ड 31, सिरटा रोड पर वार्ड के सैकड़ों महिलाओं, बच्चों व बुजुर्गों ने स्वास्थ्य सेवा का लाभ लिया। वार्ड वासियों ने विधायक आदित्य सुरजेवाला के इस जनसेवा की प्रशंसा की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें