फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: धार्मिक यात्रा के लिए निशुल्क बस की रवाना

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। श्री मेहंदीपुर बालाजी सेवा समिति कैथल की ओर से श्री मेहंदीपुर बालाजी धाम व खाटू श्याम धाम की यात्रा के लिए 63 वीं बस यात्रा को रवाना किया गया। इस यात्रा में 61 श्रद्धालु धार्मिक स्थलों की यात्रा के लिए रवाना हुए। संस्था के सचिव प्रवीण गर्ग ने नारियल फोड़कर व पूर्व प्रधान कृष्ण सिंगला ने झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर संस्था के प्रधान राजेश गोयल, अध्यक्ष प्रीति पाल बंसल, सुरेश गर्ग सोंगल ने बताया कि संस्था की ओर से हर माह निशुल्क बस यात्रा धार्मिक स्थलों के दर्शन के लिए भेजी जाती है। जो भी श्रद्धालु श्री बालाजी महाराज व खाटू श्याम बाबा के दरबार में अपनी मनोकामना की अर्जी लगाते हैं। वे उनकी मनोकामना पूर्ण करते हैं। इस मौके पर ईश्वर खनोरी बाबूराम टीक अशोक गाबा रमेश खुरानिया अमित गाबा व सुभाष टीक आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें