फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: हरियाणा दिवस पर सांघन में लगाया स्वास्थ्य जांच शिविर

विज्ञापन
​शिविर में जांच करवाने पहुंचे लोग। विज्ञप्ति
विज्ञापन
कैथल। हरियाणा दिवस के उपलक्ष्य में शनिवार को गांव सांघन में सृजनहार फाउंडेशन व महाराजा सूरजमल जाट वेलफेयर सोसाइटी कैथल की ओर से स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। इसमें कक्कड़ सुपर स्पेशलिटी अस्पताल कैथल और द डर्मा हाउस की टीम ने 200 से अधिक मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की। शिविर में मरीजों को निशुल्क दवाइयां भी उपलब्ध करवाई गईं। कैंप में डॉक्टर गुरप्रीत सिंह और गांव की युवा शक्ति ने सहयोग किया। चिकित्सकों ने मरीजों की जांच कर उन्हें स्वास्थ्य संबंधी परामर्श दिया। शिविर के माध्यम से ग्रामीणों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक भी किया गया। आयोजकों ने बताया कि हरियाणा दिवस के अवसर पर ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से शिविर लगाया गया। इसके सफल आयोजन में गांव सांघन की युवा शक्ति और सहयोगी संस्थाओं की अहम भूमिका रही। आयोजकों ने सभी सहयोगियों का आभार जताया।

शिविर में जांच करवाने पहुंचे लोग। विज्ञप्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें