ब्राह्मण मिलन कार्यक्रम में भाग लेते समाज के लोग। विज्ञप्ति
कैथल। गांव जाखौली में ब्राह्मण मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें समाज में वैवाहिक रिश्तों को बढ़ावा देने, युवाओं के रिश्ते करवाने में बिचौलियों की भूमिका और सामाजिक एकजुटता जैसे विषयों पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि पहले रिश्तेदार और समाज के लोग विवाह संबंध तय करवाने में अहम भूमिका निभाते थे लेकिन कानूनी विवादों की आशंका के कारण कई लोगों ने इस जिम्मेदारी से दूरी बना ली है।
कार्यक्रम जयप्रकाश पटवारी की ओर से आयोजित किया गया। एडवोकेट मनु देव शर्मा ने वैवाहिक विवादों से जुड़े सुप्रीम कोर्ट के निर्णय पर चर्चा करते हुए कहा कि दंपती के बीच विवाद के लिए किसी तीसरे व्यक्ति को जिम्मेदार नहीं ठहराया जाना चाहिए। उन्होंने समाज के लोगों से फिर से रिश्ते करवाने और परिवारों को जोड़ने में सहयोग करने की अपील की। जयप्रकाश शर्मा ने कहा कि परिवारों को जोड़ने और समाज में आपसी सहयोग बढ़ाने के लिए ऐसे आयोजन जरूरी हैं। अशोक कुमार नंदकरण माजरा और सतीश शर्मा सिरटा ने भी सामाजिक जागरूकता और एकजुटता पर विचार रखे।
धर्मपाल शर्मा जाखौली ने अतिथियों का स्वागत किया और दिनेश वत्स ने युवाओं को ऐसे कार्यक्रमों से जोड़ने की बात कही। कार्यक्रम में 15 नवंबर को गांव नीमवाला में अगला ब्राह्मण मिलन आयोजित करने का निर्णय लिया गया। इस कार्यक्रम में जय भगवान शर्मा भूना, आईडी भारद्वाज, जसबीर दीक्षित, राजेश मुद्गल, रामकुमार शर्मा व दिनेश कौशिक भी शामिल हुए।
ब्राह्मण मिलन कार्यक्रम में भाग लेते समाज के लोग। विज्ञप्ति