राजौंद। गांव बीर बागड़ा में रविवार को एपेक्स अस्पताल कैथल की ओर से नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर का आयोजन ब्राह्मण चौपाल में सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक किया जाएगा। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच की जाएगी। शिविर में हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. हिमांशु बंसल तथा सामान्य रोग विशेषज्ञ डॉ. पायल गुप्ता मरीजों की जांच करेंगे। इस दौरान हड्डियों से संबंधित समस्याओं के साथ-साथ शुगर, रक्तचाप, दमा, सांस संबंधी रोग और हृदय रोग सहित विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं की जांच एवं चिकित्सकीय परामर्श दिया जाएगा। संवाद