फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: सफाई कर्मचारियों के लिए 11 से स्वास्थ्य जांच शिविर

Sat, 07 Mar 2026 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। सफाई कर्मचारियों के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए 11, 12 और 13 मार्च को जिला स्तरीय स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया जाएगा। उपायुक्त अपराजिता ने शिविर के सफल आयोजन के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

उन्होंने बताया कि शिविर के सुचारू संचालन के लिए ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के लिए अलग-अलग नोडल अधिकारी नियुक्त किए जाएंगे। ये अधिकारी ग्रामीण क्षेत्रों, विभिन्न विभागों और नगर निकायों में कार्यरत पक्के, कच्चे व पार्ट-टाइम सफाई कर्मचारियों तथा सीवरमैनों को शिविर की जानकारी देने और उनकी भागीदारी सुनिश्चित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपायुक्त ने सिविल सर्जन को शिविर के लिए उपयुक्त स्थान, समय तथा डॉक्टरों की टीम निर्धारित करने के निर्देश दिए हैं। शिविर में शामिल होने वाले सभी कर्मचारियों की उपस्थिति निर्धारित प्रपत्र में दर्ज की जाएगी। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारियों का स्वास्थ्य प्रशासन की प्राथमिकता है। शिविर के दौरान आयोग के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे, इसलिए सभी व्यवस्थाएं आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार सुनिश्चित की जाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें