फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: झाड़ियों में मिला सिर कटा शव

Thu, 25 Dec 2025 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। मानस ड्रेन के पास झाड़ियों में एक बाइक सहित युवक का सिर कटा शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भिजवाया। कपड़ों व बाइक के आधार पर मृतक की पहचान गांव धनौरी निवासी लगभग 28 वर्षीय विक्की के रूप में हुई है।
विज्ञापन


प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवक का सड़क दुर्घटना में निधन हुआ। आशंका जताई जा रही है कि हादसे के बाद शव खुले में पड़े रहने के कारण सिर को कुत्तों या अन्य जानवरों ने नोच लिया। पुलिस ने शहर थाने में सड़क दुर्घटना की प्राथमिकी दर्ज की है। अस्पताल पहुंचे ग्रामीणों ने बताया कि विक्की बाइक पर अपनी बुआ के घर कैथल के नजदीक गांव पट्टी अफगान गया हुआ था। बुधवार को वापस लौटते समय यह हादसा हुआ। ग्रामीणों के अनुसार विक्की के परिवार में माता-पिता के अलावा एक भाई है। शहर थाना प्रभारी गीता ने बताया कि शव पर जानवरों द्वारा नोचे जाने के निशान भी पाए गए हैं। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें