फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: पांच लाख रुपये लेकर महज डेढ़ मिनट बच्चों से करवाई थी बात

Sun, 26 Oct 2025 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनू थुआ
विज्ञापन

कैथल। लीबिया देश में बंधक बनाए गए युवकों के परिजन शनिवार को मामले की जानकारी देते समय भावुक हो गए। उन्होंने नम आंखें से बताया कि उनके बच्चों को डोंकरों से धमकाकर और मार-पीट कर पांच लाख रुपये जबरन दिलवाए गए। रुपये दिए बिना बच्चों से बात भी नहीं करवाई जाती थी।

उन्होंने बताया कि पहली बार पांच लाख रुपये मिलने के बाद डेढ़ मिनट के लिए मोबाइल पर बात करवाई गई। इसके बाद फोन काट दिया गया। सभी फोन उनके कब्जे में रखे गए थे और बच्चों को जान से मारने की धमकी दी जाती थी। इतना ही नहीं बच्चों को लात, घूसें मारकर व थप्पड़, मुक्के दिखाकर डराया व धमकाया जाता था। जान से मारने की धमकी भी दी जाती थी।
विज्ञापन


फरियाबाद निवासी शमशेर और सुरेश कुमार ने बताया कि उन्होंने अपने बच्चों को छुड़ाने के लिए आधी-आधी जमीन भी बेच दी। उन्होंने कहा कि कैथल पुलिस उनके लिए भगवान का फरिश्ता बनकर आई। उन्होंने बच्चों को मुक्त करवाकर नई जिंदगी दी है।

परिजनों ने बताया कि बच्चों ने उनको बताया कि पहले 10 दिनों तक पांच घंटे में एक बार डोंकर पानी देते थे। एक कमरे में बंद किया हुआ था। खाना भी भरपेट नहीं मिलता था। खाने में मांसाहार चीजें दी जाती थी, लेकिन उसका बेटा खाता नहीं था। बच्चों ने बहुत यातनाएं सही। 

पुलिस पूछताछ में आरोपी मान सिंह ने बताया कि वह 2022 से पाकिस्तान निवासी अली के साथ मिलकर युवकों को डोंकी के रास्ते विदेश भेजने का काम करता था। दुबई के रास्ते लिबिया ले जाते समय उसने खुद का भी अपहरण होने का नाटक किया, ताकि युवकों में कोई शक न हो। अली और मान सिंह के बीच रंगदारी की राशि का बंटवारा 65:35 प्रतिशत था। डिपोर्ट किए गए युवकों के कारण दोनों को करीब 2-3 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। आरोपी को अदालत से चार दिन का पुलिस रिमांड मिला है।

अमेरिका, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया के नियम हुए सख्त ः अमेरिका, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों के नियम सख्त हो गए हैं। इस स्थिति में युवा मात्र वैध तरीके से ही विदेश में जा रहे हैं, लेकिन संख्या पहले से 70 प्रतिशत कम हो गई है। जिले के युवा अब यूरोप के देशों जैसे इटली, रोमानिया, बेल्जियम, फ्रांस, इंग्लैंड की ओर रुख कर रहे हैं। वर्ष 2024 तक औसतन 200 युवाओं की हर महीने विदेश उड़ान होती थी, अब मुश्किल से 50 ही विदेश जा रहे हैं। जिला में 200 आईलेट्स सेंटर थे, जिनमें से 70 प्रतिशत बंद हो गए हैं।

एसपी उपासना यादव ने आमजन से अपील की कि विदेश भेजने के नाम पर किसी भी एजेंट या व्यक्ति को रुपये देने से पहले उसकी वैधता की जांच करें और ऐसे किसी भी संदिग्ध मामले की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। संवाद

आरोपियों ने तीन से पांच करोड़ रुपये तक की मांग

एसपी के अनुसार आरोपियों ने 70 लाख रुपये वसूलने के बाद भी युवकों को रिहा नहीं किया। जबकि उनकी मांग तीन से पांच करोड़ रुपये की थी। आरोपी मान सिंह को गोहाना बाईपास सोनीपत के पास से पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वह पंजाब निवासी दोनों युवकों को घर छोड़ने जा रहा था। पुलिस जानकारी के अनुसार अलग- अलग कमरे में युवकों को बंधक बनाकर रखा जाता था। पुलिस मामले की अब गहनता से जांच कर अन्य आरोपियों की छानबीन करेगी। रिमांड दौरान पैसे की रिकवरी को लेकर आरोपी से गहनता से पूछताछ होगी।

डोंकी जाने वाला रास्ता बंद होने के बाद बढ़े मामले

जनवरी महीने में डोंकी जाने वाला रास्ता बंद हो गया था। अमेरिका से 11 कैथल के युवा डिपोर्ट हो कर आए थे। उसके बाद विदेश भेजने की ठगी ज्यादा बढ़ी। ठगी का शिकार के बाद युवाओं का विदेश जाने से मोहभंग हो गया। क्योंकि अवैध तरीके से दूसरे देश में जाने के कारण युवाओं में अब वापस डिपोर्ट होने का खतरा बढ़ा हैं। एक युवक के डिपोर्ट होने पर 40 से 50 लाख रुपये खराब होते हैं। पुलिस के अनुसार, पिछले 101 दिनों में ठगी के 23 मामले आ गए। इन मामलों में 15 के करीब आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके है।
विज्ञापन


इन गांवों के युवा सबसे ज्यादा विदेशों में

कैथल की बात करें तो करीब छह हजार से ज्यादा युवा अमेरिका, आस्ट्रेलिया, कनाडा व न्यूजीलैंड में काम धंधा करते हैं। गांव डोहर, प्योदा, कुलतारण, क्योड़क, किठाना, ग्योंग, हजवाना, मटौर, कसान, बालू, जाखौली, मूंदड़ी, प्रेमपुरा, जगदीशपुरा, कवारतन, रसूलपुर के सबसे ज्यादा युवा विदेशों में हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें