कैथल। सीवन थाना क्षेत्र के गांव पोलड़ के पास एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा मोबाइल फोन छीनने की घटना सामने आई है। कुराड़ निवासी कृष्ण कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 26 जुलाई को जब वह गांव पोलड़ के निकट से गुजर रहा था, तभी एक अज्ञात युवक अचानक आया और उसका मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद