फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: दहेज प्रताड़ना के आरोप में पति पर केस

Tue, 29 Jul 2025 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। पाई निवासी एक विवाहिता की शिकायत पर पूंडरी पुलिस ने दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज किया है। महिला ने बताया कि कुछ समय पूर्व उसकी शादी जनक राज के साथ रीति-रिवाजों के अनुसार हुई थी। शादी के समय उसके माता-पिता ने यथासंभव दहेज भी दिया था। शिकायत के अनुसार, विवाह के बाद से ही उसका पति उस पर अतिरिक्त दहेज लाने का दबाव बनाता था और दहेज को लेकर मारपीट करता था। लगातार उत्पीड़न से परेशान होकर वह मायके लौट आई और पुलिस में शिकायत दी। सहायक उप निरीक्षक सरोज ने बताया कि शिकायत के आधार पर आरोपी पति जनक राज के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें