फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: बच्चों को खराब खाद्य सामग्री देने के आरोप

Tue, 10 Mar 2026 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। रमैणा-रमैणी स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में छोटे बच्चों को दिए जा रहे भोजन की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। अभिभावकों का आरोप है कि तीन साल तक के बच्चों को बेहद खराब गुणवत्ता का भोजन दिया जा रहा है, जो उनकी सेहत के साथ खिलवाड़ है।

नाराज ग्रामीणों का कहना है कि बच्चों को दिए जाने वाले प्रोटीन बार वर्ष 2025 में ही एक्सपायर हो चुके हैं, इसके बावजूद उन्हें बच्चों में वितरित किया जा रहा है। इस बात पर गांव के लोगों में नाराजगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव के अभिभावक पल्ला राम ने बताया कि लोग अपने छोटे-छोटे बच्चों को बेहतर पोषण के लिए आंगनबाड़ी केंद्र में भेजते हैं, लेकिन यहां उन्हें ऐसा भोजन दिया जा रहा है जो उनकी सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। उन्होंने कहा कि उनके पोता और पोती भी इसी आंगनबाड़ी में जाते हैं। यदि इसी तरह का भोजन बच्चों को दिया जाता रहा तो वे बीमार पड़ सकते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि बच्चों को एक्सपायरी हो चुके प्रोटीन बार भी दिए जा रहे हैं, जो बेहद चिंताजनक है। नाराज अभिभावकों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की जांच कराई जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें