फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: ब्लेड से गले की नसें काटकर जान दी

Wed, 07 May 2025 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
गुहला-चीका। चीका के शहीद ऊधम सिंह चौंक के निकट पटियाला रोड पर सोमवार देर शाम को 60 वर्षीय एक व्यक्ति ने ब्लेड से गले की नसें काट लीं। राहगीरों की सूचना पर थाना प्रभारी बलबीर सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और खून से लथपथ व्यक्ति को गुहला के सरकारी अस्पताल में पहुंचाया। जहां पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी बलबीर सिंह ने बताया कि मृत शख्स की तलाशी लेने पर उसकी जेब से कुछ दवाइयां व ब्लेड की डिब्बी मिली है। किसी भी तरह का पहचान पत्र नहीं मिलने से उसकी पहचान नहीं हो पाई है। मृत शख्स की पहचान के लिए पुलिस ने शव को गुहला अस्पताल में रखवा दिया गया है। आसपास के गांवों व सोशल मीडिया के माध्यम से शव की पहचान करवाने का प्रयास किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें