कैथल। मारपीट के मामले में ढांड थाना की पुलिस ने एक भगोड़ा आरोपी काबू किया है। एसएचओ थाना ढांड एसआई संजय कुमार की टीम ने नामित अपराधी पबनावा निवासी अंकित को काबू किया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी अंकित पर चार अगस्त 2020 को अपने गांव के दो लोगों के साथ मारपीट कर घायल करने का आरोप है। ढांड थाने में मामला दर्ज कराया गया था। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया था लेकिन आरोपी जमानत लेने के बाद दोबारा हाजिर नहीं हुआ था और भूमिगत हो गया था। इस कारण न्यायालय ने आरोपी को आदेशों की अवहेलना करने के आरोप में 23 अप्रैल 2025 को पीओ घोषित कर दिया था। संवाद