हरियाणा विद्यालय शिक्षा भिवानी बोर्ड भिवानी ने सोमवार को बारहवीं कक्षा का परिणाम परिणाम जारी किया। सिरसा जिले के परीक्षा परिणाम में गिरावट दर्ज की गई। पिछले साल के मुकाबले के प्रदेश स्तर पर भी सिरसा 13 वें स्थान से 17 वें स्थान पर पहुंच गया। वहीं पिछली वर्ष के अनुसार 1.5 प्रतिशत परीक्षा परिणाम भी गिरा है। यह पहली बार नहीं हुआ है, निरंतर एक सालों से प्रदेश स्तर पर सिरसा का रैंक गिरता जा रहा है। वर्ष 2022 में शिक्षा के मामले में प्रदेश में 5 वें स्थान पर सिरसा जिला आता था। आज 17 वें स्थान पर पहुंच गया है। जो बेहद चिंता का विषय है।
बता दें कि प्रदेश स्तर पर शिक्षा प्रणाली और सरकारी स्कूलों को अपग्रेड करने के बाद भी शिक्षा के स्तर में निंरतर गिरावट दर्ज की जा रही है। भले ही परीक्षा परिणाम 80 प्रतिशत से उपर रह रहा है। लेकिन प्रदेश स्तर पर सिरसा का स्तर निरंतर गिर रहा है।
पहले गजट होता था जारी
ऑन लाइन सिस्टम में परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद से ही परेशानी आ रही है। एक बच्चे का परीक्षा परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद साइट बंद हो रही है। इस कारण सबसे ज्यादा बच्चों व स्कूल प्रबंधकों को परेशानी उठानी पड़ रही है। अधिकारियों की माने तो ऑन लाइन से पहले सिस्टम सही था। शिक्षा विभाग गजट जारी कर देता था और गजट जिला शिक्षा अधिकारी के पास से सभी स्कूलों में पहुंच जाता था और आसानी से बच्चों को परीक्षा परिणाम का पता चल जाता हो। उन्होंने कहा कि वह नहीं कहते है कि ऑन लाइन सिस्टम को बंद कर दें। इसके साथ साथ गजट भी जारी कर दें ताकि ऑन लाइन सिस्टम में खराबी हो तो स्कूलों के माध्यम से बच्चों को परीक्षा परिणाम मिल सके।
चार सालों में इस प्रकार रहाहहै परिणाम
2022 - 89.65 5वे नंबर
2023 -84.49 10वें नंबर
2024 -87.47 13वे नंबर पर रहा है।
2025 -85.97 17वे नंबर