फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: हरियाणवियों का होगा 67 फीसदी सीटों पर दाखिला

Sun, 05 Jan 2025 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। सैनिक स्कूलों में छठी और नौवीं कक्षा में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। प्रवेश के लिए विद्यार्थी 13 जनवरी तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। खास बात यह है कि कुंजपुरा स्कूल, करनाल में 67 प्रतिशत सीटें हरियाणवी बच्चों के लिए और 33 प्रतिशत सीटें अन्य राज्यों के लिए आरक्षित हैं।

यह जानकारी स्कूल के कार्यवाहक प्रधानाचार्य स्क्वाड्रन लीडर मनप्रीत सिंह ने दी है। उन्होंने बताया कि छठी और नौवीं में प्रवेश परीक्षा के आधार पर दाखिला मिलेगा। परीक्षा ओएमआर शीट पर बहुविकल्पीय प्रश्नावली के रूप में होगी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि यह परीक्षा एनटीए की ओर से पूरे भारत में स्थित सैनिक स्कूल के लिए आयोजित की जाएगी। इनमें सैनिक स्कूल कुंजपुरा करनाल भी शामिल है। शैक्षणिक सत्र 2025-26 में दाखिले क लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। छठी और नौंवी कक्षा में दाखिले के लिए आवेदन फाॅर्म 13 जनवरी, 2025 तक स्वीकार किए जाएंगे।

कार्यवाहक प्रधानाचार्य स्क्वाड्रन लीडर मनप्रीत सिंह ने कहा कि सैनिक स्कूल कुंजपुरा रक्षा मंत्रालय का एक प्रमुख संस्थान है जो मुख्य रूप से हरियाणा के लोगों को समर्पित है। इस स्कूल का प्राथमिक उद्देश्य कैडेट को हमारे देश के सशस्त्र बलों में अधिकारियों के रूप में एक शानदार कॅरियर के लिए तैयार करना है।

गौरतलब है कि अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीकरण प्रक्रिया चला रहा है। इसके तहत देश में कुल 33 सैनिक स्कूलों में विद्यार्थियों को दाखिला दिया जाएगा। दोनों कक्षाओं के लिए महिला उम्मीदवार भी आवेदन कर सकती हैं।

ये कर सकते हैं आवेदन

n
कक्षा छठी : प्रवेश के लिए उम्मीदवारों की आयु 10 से 12 साल के बीच होना चाहिए। आयु की गणना 31 मार्च, 2025 के हिसाब से की जाएगी। उम्मीदवारों का 5वीं पास होना जरूरी है। जन्मतिथि पहली अप्रैल 2013 और 31 मार्च 2015 के बीच होनी चाहिए।

n
कक्षा नौवीं : प्रवेश के लिए 8वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकेंगे। आवेदक की आयु 31 मार्च, 2025 को 13 से 15 साल के बीच होना चाहिए। जन्मतिथि पहली अप्रैल 2010 और 31 मार्च 2012 के बीच होनी चाहिए।

यह है परीक्षा प्रारुप



n
कक्षा छठी : परीक्षा में 300 अंकों के 125 प्रश्न पूछे जाएंगे। जोकि गणित, अंग्रेजी, सामान्य ज्ञान, भाषा और बुद्धि से संबंधित होंगे। इसकी समयावधि 150 मिनट होगी।
विज्ञापन


n
कक्षा नौवीं : परीक्षा में 400 अंक के 150 सवाल पूछे जाएंगे। जोकि गणित, अंग्रेजी, इंटेलिजेंस, सामान्य विज्ञान और सामाजिक अध्ययन पर आधारित होंगे। इसकी समयावधि 180 मिनट होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें