फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणवी लोक नृत्य ने दर्शकों का मन मोहा

विज्ञापन
02-कैथल। जिला शिक्षा एंव प्रशिक्षण संस्थान में आयोजित जिला स्तरीय लोक नृत्य में प्रस्तुति देते रा - फोटो : Kaithal
विज्ञापन
कैथल। जींद रोड स्थित जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में शनिवार को जिला स्तरीय लोक नृत्य एवं रोल प्ले प्रतियोगिता करवाई गई। इसमें जिलेभर की 12 टीमों में शामिल 100 प्रतिभागियों ने अपनी सहभागिता दर्ज करवाई। प्रतियोगिता में छात्राओं की तरफ से प्रस्तुत किए गए हरियाणवीं लोक नृत्य ने सभी दर्शकों का मन मोहा। इस दौरान सौंगल के विद्यार्थियों ने अंग्रेजी में सोशल मीडिया के दुष्प्रभावों को अपनी भावनाओं में उकेरा।
विज्ञापन

कार्यक्रम में संस्थान की प्राचार्या डॉ. सुदेश सिवाच ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने कार्यक्रम में बच्चों को लोक नृत्य व रोल प्ले के विषय में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के संपूर्ण विकास में जितना महत्व अध्ययन का हैं, उतना ही लोक नृत्य और रोल प्ले का भी हैं। सिवाच ने कहा कि ऐसे मंच से हमें अपने आप को निखारने का मौका मिलता है। कभी भी कोई विद्यार्थी मन यह विचार न रखे कि वह प्रतियोगिता में अव्वल नहीं रहा। इस मंच से हमें अपनी प्रतिभा निखारने का तो एक अच्छा मौका मिलता है।
राजौंद के खंड शिक्षा अधिकारी सुरेश कैंदल, जीडीआरयू विंग प्रमुख चंद्र किशोर विशिष्ट अतिथि रहे। प्रतियोगिता में प्राचार्या डॉ. सुदेश सिवाच ने सभी विजेता टीमों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर प्रदीप कुमार, दलबीर नैन व पवन कुमार मौजूद रहें।
विज्ञापन

यह रहे प्रतियोगिता के परिणाम
जिला स्तरीय लोक नृत्य प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शेरगढ़ प्रथम, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जाखौली अड्डा द्वितीय और राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय राजौंद तृतीय रही। रोल प्ले प्रतिस्पर्धा में राजकीय मॉडल संस्कृत वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय क्योडक़ ने पहला, राजकीय उच्च वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चंदलाना ने दूसरा और राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

03-कैथल। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में सोशल मीडिया को लेकर अंग्रेजी में रोल प्ले की प्रस्तुति देते ?- फोटो : Kaithal

04-कैथल। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में पहला, दुसरा व तीसरा स्थान पाने वाले प्रतिभागी विद्यार्थियों - फोटो : Kaithal

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें