फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रश्नोत्तरी में प्रियंका, सिमरन हर्षलता की टीम रही प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
ढांड। बाबू अनंत राम जनता कॉलेज कौल में प्रतिभा चयन प्रतियोगिता के तहत प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता करवाई। इसमें कॉलेज की आठ टीमों ने भाग लिया। इसमें डॉ. अमनदीप ने बताया कि प्रियंका, सिमरन व हर्षलता की टीम सी प्रथम स्थान पर रही।
विज्ञापन

कार्यक्रम का आयोजन सांस्कृतिक गतिविधि समिति की संयोजिका डॉ. अमनदीप कौर की देखरेख में किया। मंच संचालन डॉ. कुसुम ने किया। डॉ. अमनदीप ने बताया कि कार्यक्रम में भारतीय संस्कृति, खेल, विज्ञान, साहित्य, भाषा, हरियाणा से संबंधित फिल्मी जगत संबंधित प्रश्न किए गए।
जवाब के आधार पर विजेताओं की घोषणा की गई। निर्णायक मंडल की भूमिका डॉ. सुरभि एवं विंकल ने बखूबी निभाई। डॉ. अमनदीप ने बताया कि सुजल, भास्कर एवं अनिल कुमार की टीम एफ द्वितीय स्थान पर रही। कुमारी स्नेहा एवं संजना की टीम डी तीसरे स्थान पर रही। विजेताओं को प्राचार्य ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। प्राचार्य डॉ. ऋषिपाल ने कहा कि हमें इस प्रकार की प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें