फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: हरियाणा के हिस्से का पानी न रुका है और न कभी रुकेगा

विज्ञापन
15 कैथल। पत्रकारों से बातचीत करते भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली। संवाद
विज्ञापन
कैथल। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडोली ने पंजाब सरकार द्वारा पानी रोके जाने पर हरियाणा सरकार की ओर से चुप्पी साधने के अभय चौटाला के बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा है कि इनेलो अध्यक्ष अभय चौटाला हमेशा राजनीतिक ख्यालों में रहते हैं। इसी कारण वे इस प्रकार की बयानबाजी करते रहते हैं।
विज्ञापन

प्रदेश में ट्रिपल इंजन की सरकार है और तीव्र गति से विकास कार्य हो रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष रविवार को कैथल में भगवान परशुराम जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पंजाब से हरियाणा के हिस्से का पानी न कभी रुका है और कभी रुकेगा। पानी पर सबका अधिकार है।
बीबीएमबी स्वतंत्र बोर्ड है, जो जल पानी के बंटवारे का काम करता है। पंजाब में केजरीवाल की पार्टी की सरकार है। दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार ने भी हरियाणा पर जमुना के पानी में जहर मिलाने का आरोप लगाया था। तब मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने यमुना के पानी का आचमन कर पानी पीकर दिखाया था। यह एक राजनीतिक स्टंट है। जिसे हरियाणा और पंजाब की जनता अच्छी तरह जानती है।
विज्ञापन

भाजपा सरकार की ओर से वन नेशन वन इलेक्शन करवाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह कोई भाजपा का एजेंडा नहीं है। यह राष्ट्र का एजेंडा है। सभी पंचायतें और संस्थाएं राष्ट्रपति महोदय को इसके पक्ष में अपने प्रस्ताव भेज रहीं हैं। पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता में बनाई गई कमेटी ने रिपोर्ट दी है कि वन नेशन वन इलेक्शन से देश में विकास के बहुत अधिक काम हो सकते हैं। देश में वर्ष 1962 तक भी विधानसभा और लोकसभा के चुनाव एक साथ हुए हैं। कुछ कारणों से यह जो व्यवस्था खराब हुई है उसे ठीक करने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें