फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: हरियाणा की हैंडबॉल टीम ने हासिल किया दूसरा स्थान

Sat, 23 Dec 2023 02:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। 67वीं स्कूल नेशनल हैंडबॉल चैंपियनशिप दिल्ली में 16 से 21 दिसंबर तक हुई थी। इसमें हरियाणा की हैंडबॉल टीम ने दूसरा स्थान हासिल किया और जिला कैथल से चार खिलाड़ी अरायना, हरप्रीत, अंजू और महक ने हरियाणा टीम का प्रतिनिधित्व किया और दूसरा स्थान हासिल किया। खिलाड़ियों का कैथल पहुंचने पर फूल मालाओं से और खुली जीप में डीजे पर देशभक्ति गीत लगाकर स्वागत किया। सर छोटूराम खेल मैदान में डीएसओ सुमन मालिक ने खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर विजय टांक हेडमास्टर, विनोद सैनी पीटीआई, रजत मोर, अशोक शर्मा, मुकेश रानी, रविंद्र भट्टी, गुरमीत और अमरजीत बॉक्सिंग कोच, अनिल कुमार (राष्ट्रपति अवॉर्डी) राजेश और प्रशांत हैंडबॉल कोच, विजय कुमार कोच, सलेश बास्केटबॉल कोच मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें