फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: नए साल में कैथल डिपो को मिलेंगी 10 नई बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। कैथल डिपो के रोडवेज बेड़े में नए साल में बीएस-छह तकनीक की 10 नई बसें शामिल होंगी। इनका निर्माण कार्य गुरुग्राम की वर्कशॉप में चल रहा है। इन बसों के आने पर कैथल डिपो में रोडवेज के बेड़े में बसों की संख्या 199 हो जाएंगी। इससे विभिन्न रूटों के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

गौरतलब है कि इस समय रोडवेज बेड़े में कुल 189 बसें हैं। नई आने वाली बसों का गुरुग्राम स्थित वर्कशॉप में निर्माण कार्य चल रहा है। इन्हें मंगवाने के लिए रोडवेज विभाग ने कागजी कार्रवाई पूरी कर ली है। अब अगले 15 दिन तक यह बसें कभी भी पहुंच सकती हैं। जानकारी के अनुसार हाल ही में 16 बसें खराब हो चुकी है, इनका समय भी पूरा हो चुका है। अब नई बसें आने के बाद बेड़े में बसों की संख्या घटने की बजाय बढ़ेंगी। वहीं, नई बसों के आने के बाद अन्य बचे हुए रूटों पर बसों का संचालन शुरू किया जाएगा।
विभाग अनुसार वर्ष 2018 तक रोडवेज की बसें आठ साल तक चलने के बाद कंडम घोषित हो जाती थी और उन्हें रूटों से हटा दिया जाता था। बता दें कि 2021 के दिसंबर महीने तक 30 के करीब बसों को कंडम घोषित किया गया था। इस कारण लोकल रूटों पर बस चलाने में काफी परेशानी होती थी। अब नई बसें आने के बाद बसों की कमी कुछ दूर होगी और यात्रियों को परिवहन सुविधा मिलती रहेगी।
विज्ञापन

फोटो नंबर- 03
हाल ही कैथल डिपो में नए साल में बीएस छह तकनीक की 10 नई बसें आएंगी। इसके बाद बसों की कमी दूरी होगी और यात्रियों को राहत मिलेगी। इन बसों के आने के बाद लंबी दूरी के रूटों पर और अधिक बसों का संचालन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

अजय गर्ग, रोडवेज महाप्रबंधक, कैथल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें