फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीदी दिवस पर युवाओं की हुंकार से गूंजेगा हरियाणा : माजरा

Mon, 16 Mar 2026 03:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। इंडियन नेशनल लोकदल की ओर से आगामी 23 मार्च को नरवाना में आयोजित होने वाले युवा सम्मेलन की तैयारियों को लेकर कैथल जिले के गांव बालू में एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में इनेलो के प्रदेश अध्यक्ष रामपाल माजरा ने बताया कि 23 मार्च को शहीदी दिवस के अवसर पर नरवाना में आयोजित होने वाला इनेलो का विशाल युवा सम्मेलन प्रदेश की राजनीति में नई ऊर्जा और नई दिशा देने का काम करेगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यह सम्मेलन युवाओं की आवाज को बुलंद करने वाला ऐतिहासिक कार्यक्रम साबित होगा और प्रदेशभर से हजारों की संख्या में युवा इसमें भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में न युवाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल रही है और न ही आम जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो पा रही हैं।
उन्होंने कहा कि कलायत विधानसभा से युवा पूरे जोश और उत्साह के साथ 23 मार्च को नरवाना पहुंचेंगे और शहीदी दिवस के अवसर पर अपनी मजबूत भागीदारी दर्ज करवाएंगे। इस मौके पर इनेलो हल्का प्रधान रोहित कुंडू ने कहा कि 23 मार्च को नरवाना में आयोजित युवा सम्मेलन प्रदेश के युवाओं की ताकत, एकता और बदलाव की आवाज बनेगा। इस मौके पर किसान सेल के जिला प्रधान सलिंद्र प्रताप राणा, राजा राम माजरा, सोनू वर्मा, शमशेर कुराड़ मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें