फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: आरोपी देवेंद्र सिंह मामले में हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने निष्पक्ष जांच की मांग की

Thu, 22 May 2025 01:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

कैथल। पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में पकड़े गए मस्तगढ़ गांव निवासी आरोपी देवेंद्र सिंह के मामले में निष्पक्ष कार्रवाई के लिए उसका परिवार हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एचएसजीएमसी) से मिला और सामाजिक न्याय की मांग की। इसके चलते हरियाणा सिख प्रबंधक कमेटी ने पांच सदस्यीय कमेटी का गठन किया। कमेटी में सरदार मेजर सिंह गुहला, बलविंद्र सिंह कांगथली, करनैल व गुरनाम सिंह शामिल किए गए।

कमेटी के सदस्य बुधवार को इस मुद्दे को लेकर कैथल एसपी से मिले और निष्पक्ष जांच की मांग की। एसपी आस्था मोदी ने उन्हें उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद एचएसजीएमसी के सदस्य जगदीश सिंह झींडा के नेतृत्व में बनी इस कमेटी ने मीडिया से बात की।
विज्ञापन


झींडा ने कहा कि कुछ दिन पहले मस्तगढ़ के युवक देवेंद्र के परिवार के सदस्यों ने न्याय की मांग को लेकर उनसे मुलाकात की थी। इसे लेकर एचएसजीएमसी के करीब 100 सदस्यों ने देवेंद्र के मामले को लेकर बैठक बुलाई थी।

झींडा ने बताया कि इसमें परिवार ने कहा कि उनका बच्चा ऐसा नहीं है। इस पर कमेटी के सदस्य एसपी से मिलकर निष्पक्ष जांच की मांग रखें। परिवार ने कहा कि देवेंद्र के साथ कोई अन्याय न हो। अगर उसने गलत किया है तो वह खुद इसकाे भुगतेगा।

इस पर कमेटी ने अपनी एक महिला वकील को केस की पैरवी में लगा दिया है। झिंडा ने कहा कि मामले में कमेटी का कोई सदस्य प्रशासन पर कोई दबाव नहीं बनाएगा, लेकिन देवेंद्र के साथ ज्यादती भी नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा कि नौजवान बच्चे गलतियां कर देते हैं। परिवार की इस बात पर उन्हें तरस आया। देवेंद्र से अनजाने में गलतियां हुई है। देवेंद्र सिंह जिन लोगों के साथ संपर्क बना रहा था, उसे नहीं पता था कि वे कौन हैं और वह जाल में फंस गया।
विज्ञापन


देवेंद्र की देश के खिलाफ चलने की कोई मंशा नहीं थी। उसे प्यार में अंधा बनाकर जानकारियां ली गई हैं। उन्होंने कहा कि कमेटी को कानून पर पूरा भरोसा है। मामले की निष्पक्ष जांच की जानी चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें